
इंडिया, मुंबई....।
रात का वक़्त।
इस वक़्त..एक आलीशान होटल में पार्टी चल रही थी। ये पार्टी कोई आम पार्टी नहीं थी, यहाँ दुनिया के बड़े -बड़े बिज़नेस मेन आये हुए थे और साथ में कुछ ऐसे लोग भी इस पार्टी में शामिल थे, जिनके नाम से ही दुनिया कांप उठती थी।
इसी पार्टी के कोने में एक लड़की खड़ी थी, जिसने रेड कलर की शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी, लंबे काले बाल, होठों पर रेड लिपस्टिक,वो लड़की बेहद खूबसूरत लग रही थी।
तभी कोई पीछे से उस लड़की के कंधे पर टैप करता हैं, वो लड़की एक दम से पीछे मुड़कर देखती हैं, वहाँ उसके सामने लगभग उसी की उम्र की एक लड़की खड़ी थी जो उसे देखते हुए कहती हैं__थैंक गॉड, बेला तू आ गई यहाँ पर मैं कब से तेरा वेट कर रही थी।
बेला उस लड़की को देखते हुए__आकृति यार, तूने मुझे यहाँ क्यों बुलाया हैं, एक तो मैं यहाँ पर किसी को भी जानती नहीं हूँ और ऊपर से ये पार्टी, आखिर किस तरह की पार्टी हैं ये, सब कैसे अजीब से लोग आये हैं यहाँ पर, कहते हुए बेला अपने आस पास देखती हैं, वहाँ पर हर कोई शराब के नशे में इधर - उधर घूम रहा था।
आकृति अपनी आईज रोल करते हुए बेला से कहती हैं__बेला यार तू इन सब पर ध्यान मत दे, और वैसे भी आज मैं तुझे अपने bf से मिलवाने वाली हूँ, तू बस एक मिनट वेट कर..मैं बस अभी आई, कहते हुए आकृति जल्दी से वहाँ से चली जाती हैं।
बेला, आकृति को जाते हुए देखकर उसे आवाज़ लगाते हुए कहती हैं__आकृति रुक, मैं यहाँ अकेली नहीं रुक सकती...।
लेकिन आकृति बेला की आवाज़ को सुनकर भी उसे अनसुना करके वहाँ से चली जाती हैं।
आकृति के वहाँ से जाने के बाद बेला अपने आप से कहती हैं__पता नहीं आकृति के कहने पर मैं क्यों आ गई यहाँ पर अगर उसने पहले बता दिया होता की वो मुझे यहाँ अपने bf से मिलवाने लेकर आ रही हैं...तो मैं कभी नहीं आती यहाँ, मुझे तो लगा कोई इम्पोर्टेन्ट काम हैं उसे, ओह गॉड कहाँ फ़स गई मैं!
दूसरी तरफ आकृति होटल के बहार एक वॉल के पास खड़ी हुई थी।
आकृति एक नज़र अपने आस -पास देखती हैं और फिर अपने पर्स से फ़ोन निकलकर किसी को कॉल करने लगती हैं।
आकृति ऑन कॉल__हेलो, मेरी बात ध्यान से सुनो, तुमने जिस लड़की को यहाँ लाने के लिए कहा था, मैं उस लड़की को यहाँ लेकर आ गई हूँ।
फ़ोन के दूसरी तरफ से आवाज़ आती हैं__गुड, तुम हमेशा मेरा काम टाइम पर कर देती हो आकृति, तुम्हें तुम्हारा अमाउंट मिल जाएगा।
इतना सुनते ही आकृति के फेस पर एक स्माइल आ जाती हैं, वो कॉल कट करके वहाँ से चली जाती।
वहीं दूसरी तरफ होटल के अंदर बेला बार -बार अपनी रिस्ट वाच में टाइम देख रही थी।
बेला अपनी वॉच में टाइम देखते हुए, खुद से कहती हैं__oh god इतनी देर हो गई ,ये आकृति कहाँ रह गई.. मुझे ही देखना पड़ेगा कहते हुए बेला अपने कदम आगे बढ़ा देती हैं।
बेला पूरी पार्टी में इधर -उधर देखते हुए चल रही थी, पर उसे आकृति कहीं पर भी नज़र नहीं आ रही थी।
कुछ देर बाद बेला वाशरूम में जाकर देखती हैं, पर वहाँ पर भी आकृति उसे नहीं मिली।
थोड़ी देर ऐसे ही आकृति को ढूंढने के बाद बेला वहाँ से जाने लगती हैं, तभी कोई बेला का हाथ पकड़कर उसे एक रूम में खींच लेता हैं, और रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर देता हैं।
अचानक से किसी के खींचने की वजह से बेला का बैलेंस एक दम से बिगड़ गया था, वो अपने आप को थोड़ा संभालते हुए अपना सिर ऊपर उठाकर देखती हैं।
वहाँ उसके सामने बंद दरवाजे के पास एक लड़का खड़ा था जो उसे ही घूर रहा था।
उस लडके को देखते ही बेला की आँखों के सामने कुछ धुंधली यादे घूमने लगती हैं, वो हकलाते हुए उस लडके से कहती हैं __त-तुम।
वो लड़का एक डेविल स्माइल के साथ बेला की तरफ बढ़ते हुए कहता हैं___हाँ मैं... तुम्हें क्या लगा था..की तुम मुझसे बचकर भाग जाओगी, और मैं तुम्हें जाने दूंगा..हम्म।
बेला उस लडके को देखते हुए कहती हैं__देखो...देखो अब तुम मेरा पीछा छोड़ दो समझें... हमारे बीच पहले जो कुछ भी था.. वो सब अब खत्म हो चुका हैं रॉकी।
रॉकी एक डरावनी हसीं हँसते हुए कहता हैं__जब तुमने चाहा शुरू कर लिया.. जब तुमने चाहा ख़त्म कर दिया.... प्यार को कोई मजाक समझ रखा हैं क्या तुमने हाँ,......कहते हुए रॉकी की आँखों में गुस्से के साथ -साथ एक अजीब -सा दर्द भी था।
अब तक बेला की आँखों में आंसू आ चुके थे, वो अपने आंसू पोंछते हुए कहती हैं__मुझे अब तुम्हारे साथ नहीं रहना... सुना तुमने प्लीज जाने दो मुझे।
रॉकी अपनी सर्द आँखों से बेला को घूरते हुए कहता हैं__क्यों उसके साथ बहुत खुश हो क्या अब तुम... जिसके लिए मुझे छोड़ कर चली गई थी।
बेला अपने आंसू कंट्रोल करते हुए कहती हैं__हाँ... बहुत खुश हूँ मैं उसके साथ और अब प्लीज मेरी लाइफ से दूर रहो।
इतना सुनते ही रॉकी के हाथों की मुठियाँ कस जाती हैं, वो अपने दाँत पीसते हुए कहता हैं__अपना ये रोना धोना ना बंद करो इन सब से मुझे पहले फर्क पड़ता था अब नहीं पड़ता... और हाँ अगर तुम मेरे बिना खुश हो और तुम्हें लगता हैं की मैं तुम्हे खुश रहने दूंगा तो ये तुम्हारी सबसे बड़ी गलतफहमी हैं।
बेला झुंझलाते हुए कहती हैं__तुम होते कौन हो मेरी लाइफ में इंटरफेयर करने वाले... और अचानक 2 साल बाद तुम कहाँ से टपक गए वापिस..हाँ।
रॉकी अपनी गुस्से से लाल हुई आँखों से बेला को देखते हुए__इस सब से तुम्हें कोई मतलब नहीं होना चाहिये... तुमने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद की हैं ना... अब देखना मैं तुम्हारी ज़िन्दगी नर्क से भी बतर बना दूंगा।
रॉकी की बातें सुनकर बेला अपनी आईज रोल करती हैं और उसे इग्नोर करके वहाँ से जाने लगती हैं, बेला अभी दरवाजे तक ही बढ़ी थी की तभी... रॉकी, बेला का एक हाथ पकड़ कर उसे दिवार से सटा देता हैं।
बेला अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करते हुए कहती हैं__क्या कर रहे हो रॉकी छोड़ो मुझे?
रॉकी एक डेविल स्माइल करते हुए__तुमने मेरे साथ जो कुछ भी किया हैं उसके बाद तो नहीं बिलकुल भी नहीं.... शायद तुम मेरा पहला वाला रूप भूल गई हो, लगता हैं तुम्हें फिर से याद दिलाना पड़ेगा मिस बेला शर्मा।
आखिर क्या हुआ था, बेला और रॉकी के पास्ट में, क्यों छोड़ दिया था बेला ने रॉकी का साथ, क्यों तोड़ा उसके दिल को, और अब आगे क्या करेगा रॉकी.....जानने के liye पढ़िए मेरी ये कहानी Eternal night।
That's it for today friends, milte hai next part m byyyyy😘😘😘❤️🔥
Write a comment ...